बिल को लेकर विवाद में युवक को पीटा
जासं, गुरुग्राम: शिवाजी नगर स्थित एक अहाते में शुक्रवार रात पार्टी के बाद बिल को लेकर विवाद
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 09:07 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: शिवाजी नगर स्थित एक अहाते में शुक्रवार रात पार्टी के बाद बिल को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अहाते के संचालक ने अपने जानकारों को बुलाकर एक युवक की जमकर पिटाई करा दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साउथ सिटी निवासी ललित ने शिकायत दी है कि वह अपने छह दोस्तों के साथ अहाते में पार्टी करने के लिए पहुंचा था। पार्टी खत्म होने के बाद बिल को लेकर विवाद हो गया। कैश काउंटर पर बैठा युवक गाली देने लगा। विरोध करने पर संचालक ने कुछ लोगों को बुलाकर उसके ऊपर हमला बोल दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। 1100 रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें