Move to Jagran APP

अपनी ड्यूटी नहीं निभाना भी भ्रष्टाचार है: रंगा

निजी संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हेलीमंडी की यादव धर्मशाला में आयोजित भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने भ्रष्टाचार समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 07:09 PM (IST)
अपनी ड्यूटी नहीं निभाना 
भी भ्रष्टाचार है: रंगा
अपनी ड्यूटी नहीं निभाना भी भ्रष्टाचार है: रंगा

संवाद सहयोगी, हेलीमंडी: निजी संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हेलीमंडी की यादव धर्मशाला में आयोजित भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने जहां भ्रष्टाचार समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया वहीं कई लोगों को संस्था ने विभिन्न अवार्डों से भी नवाजा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उप शिक्षा अधिकारी कल्पना रंगा ने भाग लिया।

loksabha election banner

सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की जड़ें खोखली कर रहा है। इस पर सभी को मिलकर काबू पाना चाहिए। जिला उप-शिक्षा अधिकारी कल्पना रंगा ने कहा कि सिर्फ पैसों का लेन देन ही भ्रष्टाचार नहीं है अपितु यदि कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लेट जाता है तो वह भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। आयोजन में पूर्व पुलिस अधिकारी पूर्णचंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला उप शिक्षा अधिकारी कल्पना रंगा तथा हेलीमंडी पुलिस चौकी इंचार्ज जयपाल को संस्था ने कर्तव्यनिष्ठ अवार्ड तथा नगरपालिका का घोटाला उजागर करने वाले रवि चौहान को सेवा श्री अवार्ड से नवाजा। कई अन्य लोगों को भी संस्था ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राज सिंह चौहान, पार्षद मदन लाल, रिकू शर्मा, पंकज शर्मा, प्रदीप गोयल, शिव शर्मा, पवन मेहता, मुकेश गुप्ता, कप्तान जनक सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.