जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी ने बुधवार देर रात गुड़गांव जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी ने बुधवार देर रात गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री रहे सुखबीर कटारिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की टिकट को लेकर काफी पहले से ही उनके नाम की चर्चा थी। सुखबीर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करीबी माना जाता है।
बादशाहपुर से कांग्रेस के टिकट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि यह पूर्व विधायक राव धर्मपाल सिंह को मिलेगा या वर्धन यादव को मिलेगी मगर जब लिस्ट जारी हुई तो उसमें लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के समधी कमल वीर यादव का नाम था, जो दो माह पहले कांग्रेस में आए थे।
पटौदी विधानसभा क्षेत्र से सुधीर चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। सुधीर पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर आए थे। वहीं सोहना विधानसभा क्षेत्र से डॉ. शमसुद्दीन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले डॉ. शमसुद्दीन पांच साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।