सील तोड़ निर्माण के मामले में पुलिस को भेजी शिकायत
नगर निगम के जोन-2 के अतुल कटारिया चौक के नजदीक सुखराली एंकलेव में सील तोड़कर एक अवैध कमर्शियल बिल्डिग के निर्माण मामले में पुलिस को शिकायत भेजी गई है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर पांच दुकानों को निर्माण किया जा रहा था। दैनिक जागरण ने 20 मार्च के अंक में सील तोड़कर हो रहे हैं अवैध निर्माण शीषर्क से इस खबर को प्रकाशित किया था।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम के जोन-2 के अतुल कटारिया चौक के नजदीक सुखराली एंकलेव में सील तोड़कर एक अवैध कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण मामले में पुलिस को शिकायत भेजी गई है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर पांच दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।
दैनिक जागरण ने 20 मार्च के अंक में सील तोड़कर हो रहे हैं अवैध निर्माण शीर्षक से इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए कहा है। निर्माण अवैध होने के चलते नगर निगम की ओर से इसे सील किया गया था लेकिन सील तोड़कर अब फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया है। संयुक्त आयुक्त इंद्रजीत कुल्हड़िया ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को भेज दी गई है।