Move to Jagran APP

साइबर सिटी में आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर साइबर सिटी के बाजारों में भारी उत्साह दिखा। देर शाम तक लोग यहां क्रिसमस से संबंधित खरीदारी करते रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 08:01 PM (IST)
साइबर सिटी में आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस
साइबर सिटी में आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर साइबर सिटी के बाजारों में भारी उत्साह दिखा। देर शाम तक लोग यहां क्रिसमस से संबंधित खरीदारी करते रहे। वहीं शहर स्थित सभी चर्चो को क्रिसमस के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया है। बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे से चर्चो में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

शहर पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगा गया है। शॉपिग मॉल्स को भी क्रिसमस की थीम पर सजाया गया है। बाजारों में देर शाम तक लोग क्रिसमस ट्री, लाइट्स, कैंडल, सांता के खिलौने व गिफ्ट आइटमों की खरीदारी करते रहे। गिफ्ट गैलरियों में भी भारी भीड़ रही। चर्चो को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा चुका है। चार से लेकर 15 फिट तक के क्रिसमस ट्री खास-खास जगहों पर लगाए गए हैं।

सिविल लाइन स्थित द चर्च ऑफ एपिफनी में रात साढ़े दस बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को प्रभू यीशु के संदेशों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि ईश्वर दुनिया को प्यार करता है, इसलिए उसने अपने इकलौते पुत्र जीसस क्राइस्ट को पृथ्वी पर भेजा। वह विश्व का रखवाला, राजाओं का राजा, शांति का राजकुमार व न्याय का पुत्र है जिसने मानवता को स्थापित करने के लिए अवतार लिया।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैरोल सिगिग का दौर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान होली नाइट, साइलेंट नाइट ऑल इज काम ऑल इज ब्राइट गीत गाए गए। शहर में रह रहे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय ईसाई समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं। द चर्च ऑफ एपिफनी में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे से इंग्लिश प्रार्थना और सुबह दस बजे से हिदी प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.