Move to Jagran APP

धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस

साइबर सिटी के गिरजाघरों और लोगों के घरों में बुधवार को क्रिसमस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:47 PM (IST)
धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस
धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: साइबर सिटी के गिरजाघरों और लोगों के घरों में बुधवार को क्रिसमस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद ईसाई समुदाय के लोग उत्साह से भरे दिखे। सभी ने एक दूसरे के साथ क्रिसमस की खुशियों को साझा किया। बच्चों से लेकर बड़ों तक प्रभु यीशु की भक्ति के रंग में रंगे रहे। गिरजाघरों में यीशु के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। बाइबल पाठ के बाद सभी को यीशु के संदेशों से रूबरू कराया गया। उनसे सत्य एवं अहिसा के मार्ग पर चलने की अपील की गई।

loksabha election banner

क्रिसमस के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु की उपासना की। शहर में विभिन्न स्थानों पर सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां सहित अन्य उपहार दिए। मॉल्स में भी भारी उत्साह दिखा। क्रिसमस थीम पर सजे मॉल्स में मौजूद लोग पूरी तरह से क्रिसमसमय नजर आए। यहां भी सेंटा द्वारा बच्चों को टॉफियां बांटी गईं। पूरे मॉल्स परिसर को क्रिसमस ट्री, स्टार और बॉल्स से सजाया गया था।

सिविल लाइंस स्थित चर्च ऑफ एपिफेनी में सुबह 8:30 बजे अंग्रेजी प्रार्थना सभा व सुबह 10:00 बजे हिदी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान कैरोल सिगिग भी हुई। चर्च के पादरी दमन डेरिक रोजर्स ने बाइबल के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि संसार में लोगों की भलाई के लिए प्रभु यीशु का जन्म हुआ।

कन्हई स्थित चर्च ऑफ इमाकुलेट कंशेप्शन व न्यू कॉलोनी स्थित गिरजाघर में भी क्रिसमस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। साइलेंट नाइट होली नाइट, तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार, ऑल इज कम आल इज ब्राइट, आया मसीह आया, बेथलहम के गोशाला में जन्मा हमारा यीशु राजा, तेरी जय जयकार अमन के राजकुमार जैसे कैरोल गाए गए।

गिरजाघरों में सुबह से शुरू हुए उत्सव का आनंद लोग दोपहर दो बजे के बाद तक भी लेते रहे। गिरजाघरों के बाहर मोमबत्ती और खिलौने बेचने वालों की अच्छी खासी संख्या रही। लोगों ने मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की। प्रार्थना सभा के बाद लोग एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। चर्च ऑफ ऐपिफेनी के बाहर क्रिसमस के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.