छठ पूजा पर गुरुग्राम के शीतला मंदिर में बना कृत्रिम घाट, 35 हजार से अधिक श्रद्धालु सूर्य देव को दे सकेंगे अर्घ्य
गुरुग्राम में छठ महापर्व के कारण शीतला माता मंदिर की पार्किंग में 35,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए एक कृत्रिम घाट बनाया गया है।
HighLights
गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर।
शीतला माता मंदिर में 35,000 श्रद्धालुओं हेतु कृत्रिम घाट।
शहर में 50 से अधिक स्थानों पर पर्व का आयोजन।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को इसका दूसरा दिन है। शीतला माता मंदिर की पार्किंग में एक कृत्रिम घाट बनाया गया है। जहां पर 35000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के पूजा करने की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में 50 से ज्यादा जगह पर यह पर्व मनाया जाएगा।