महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का जन्मदिन मनाया
आश्रम हरि मंदिर संस्थाओं के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज का 59 वां जन्मदिवस उनके भक्तों ने उल्लास से मनाया। इस अवसर पर पटौदी क्षेत्र के विधायक सत्य प्रकाश जरावता
संवाद सहयोगी, पटौदी: आश्रम हरि मंदिर संस्थाओं के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का 59वां जन्मदिवस उनके भक्तों ने उल्लास से मनाया। इस अवसर पर पटौदी क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पहलवान दलीप सिंह छिल्लर, जिला पार्षद विजयपाल शंटी, नगरपालिका प्रधान चंद्रभान सहगल तथा भाजपा नेता मनोज जनोला तथा ओमबीर सिंह चौहान सहित दूरदराज से आए भक्तों ने आश्रम हरि मंदिर पटौदी पहुंचकर अपने गुरुदेव स्वामी धर्मदेव को जन्मदिन की बधाई दी।
स्वामी धर्मदेव ने भारत वर्ष को विश्व का सबसे प्यारा देश बताते हुए कहा कि वह हर व्यक्ति भाग्यशाली है जिसका जन्म भारत में हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 सभी भारत वासियों के लिए सौभाग्यशाली है। इस वर्ष जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर भारत पर लगे कलंक को धो दिया, वहीं उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या प्रकरण पर अपना फैसला देकर लगभग 491 वर्ष पूर्व हुए विवाद को समाप्त कर दिया। इस मौके पर अभिषेक बांगा, गोविद, तिलक राज, संजीव कपिल, एडवोकेट सुरेंद्र धवन, अनिल कालडा, विजय शास्त्री, मोक्ष शर्मा, अशोक शास्त्री, अजय, यशपाल ग्रोवर, अजरुनदास मनोचा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।