Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता डाउनलोड कराएंगे आरोग्य सेतु एप

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई जिम्मेदारी तय की गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 05:37 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता डाउनलोड कराएंगे आरोग्य सेतु एप
भाजपा कार्यकर्ता डाउनलोड कराएंगे आरोग्य सेतु एप

जागरण संवादताता, बादशाहपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई जिम्मेदारी तय की गई हैं। अब भाजपा कार्यकर्ता लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही अपने आसपास कम से कम सौ-सौ मास्क बांटने का भी काम करेंगे। शक्ति केंद्र प्रमुख इस कार्य की निगरानी करेंगे। कार्यकर्ता दूसरे राज्यों के श्रमिकों से उनके प्रदेश ना लौटने के लिए भी आग्रह करेंगे। श्रमिकों के गांव लौटने के सिलसिले से भाजपा सरकार बेहद चितित है। पीएम केयर्स फंड में भी पैसा जमा कराने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की बैठक हुई। बैठक दो दौर में चली। पहले बादशाहपुर व नवीन मंडल की पहली बार ऑनलाइन बैठक ली गई। दूसरे दौर में फरुखनगर डूंडाहेड़ा व खेड़कीदौला मंडल की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान के अलावा जिला के दोनों महामंत्री मनोज शर्मा व अनिल गंडास भी मौजूद रहे। सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रमुख भी बैठक में ऑनलाइन जुड़े।

जिला महामंत्री अनिल गंडास ने बताया बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए सभी को कड़े कदम उठाने होंगे। शारीरिक दूरी इसके लिए सबसे बड़ा हथियार है। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सूती कपड़े से हस्त निर्मित मास्क वितरित करेंगे। कार्यकर्ता लोगों से केयर्स फंड में दान देने के लिए प्रेरित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.