Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम भाजपा नेताओं ने तेज कर दिया है। श्

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 07:46 PM (IST)
हर घर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

जासं, गुरुग्राम : हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम भाजपा नेताओं ने तेज कर दिया है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुकमल कार्यालय में जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

loksabha election banner

बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतवासियों से आह्वान किया है कि हम सब भारतवासी आजादी के इस अमृत महोत्सव को हम सभी अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाकर मनाएं। किसी भी देश के लिए उस देश का झंडा बहुत महत्वपूर्ण होता है देश का झंडा उस देश की आन, बान और शान का प्रतीक होता है इसी प्रकार हमारे देश भारत का तिरंगा झंडा हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है तिरंगा हम देशवासियों को गर्व की अनुभूति कराता है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी विभाग, प्रकोष्ठ, व मोर्चा को अलग-अलग क्षेत्रों एवं संख्या की दृष्टि से जिम्मेदारियां तय की ताकि गुरुग्राम जिले में ज्यादा से ज्यादा घरों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगे। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडोली, महेश यादव कार्टरपुरी, यादराम जोया पार्षद, अजीत यादव कुलदीप यादव पार्षद,डा. हनीश बजाज, सुंदरलाल, प्रदीप सरपंच, रामवीर भाटी, विकास चोपड़ा, प्रमोद सलूजा, लक्ष्मी नारायण यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र शर्मा, कपिल दुआ, अमर झा, अश्वनी सूद, प्रदीप जैन, नीरज यादव, पवन यादव, गंगा सिंह नेगी, विपिन जयसवाल, बिल्लु यादव, सर्वप्रिया त्यागी, रणजीत सिंह, हितेश भारद्वाज, सचिन देवतवाल, नीरज यादव, कृष्ण कुमार, नरेश निमवाल, अजीत यादव, कुलदीप, देवेंदर भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.