Move to Jagran APP

भाजपा के त्रिदेव को पढ़ाया बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का पाठ

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की त्रिदेव कार्यशाला शनिवार को दिल्ली रोड स्थित अमित महल में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:32 PM (IST)
भाजपा के त्रिदेव को पढ़ाया बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का पाठ

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की त्रिदेव कार्यशाला शनिवार को दिल्ली रोड स्थित अमित महल में हुई। कार्यशाला में पूर्व सांसद तथा बीजेपी कोर कमेटी की सदस्य सुधा यादव, राई से विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ोली, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगला, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला और विस्तारक सुनील महता ने शिरकत की और त्रिदेवों को पार्टी हित में काम करने को प्रेरित किया।

loksabha election banner

त्रिदेव को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खूब तरक्की है। हर क्षेत्र में उन्होंने देश को मजबूत किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को आगे बढ़ाया है। लोगों में इस बात का संदेश जाना चाहिए कि देशहित, समाजहित में सिर्फ भाजपा ही काम करती है। राई से विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ोली ने त्रिदेव के रूप में कार्यकर्ता ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में इनकी अहम भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर बीजेपी नेता अनिल यादव, जिला महामंत्री महेश यादव व मनीष गाड़ौली, नोमिनेट पार्षद यादराम जोया व मनीष वजीराबाद, चारों मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी सरस्वती मंडल, प्रियव्रत कटारिया शीतला मंडल, नितिन शांडिल्य दयानंद मंडल, अर्जुन मंडल श्रवण आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, सुंदर खत्री जिला महिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पिटू त्यागी, त्रिदेव कार्यशाला के गुरुग्राम विधानसभा प्रभारी अरुण बंसल, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, ज्योति डैमला, मंडलों के प्रभारी अर्जुन शर्मा, सोनिया यादव, निधि राघव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.