हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत हुई खराब, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जागरण अर्काइव।
HighLights
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा एम्स दिल्ली में भर्ती।
बुधवार को मेडिकल जांच से पहले अस्पताल में रुके।
जांच रिपोर्ट के आधार पर छुट्टी का फैसला होगा।
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हुड्डा मंगलवार को रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें रातभर अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी है।
अस्पताल में परिवार मौजूद
मिली जानकारी के बाद बुधवार को उनका कुछ खास टेस्ट होना है, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा औरे बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा अस्पताल में मौजूद हैं।
अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्थिति साफ होगी। हरियाणा के पूर्व सीएम के स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है।
नेताओं ने की जल्द ठीक होने की कामना
हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की वजह राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। कई नेताओं ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरवीर 2023 में मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस दौरान डॉक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई थी।
