हर्षोल्लास के माहौल में मनाई ईद उल अजहा
शहर के लोगों ने हर्षोल्लास के माहौल में ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार मनाया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : शहर के लोगों ने हर्षोल्लास के माहौल में ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार मनाया। ईदगाह मैदान के अलावा जामा मस्जिद समेत गुरुग्राम के 11 प्रमुख मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद की अगुआई में लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी। सदर बाजार में बकरीद को लेकर काफी चहल पहल थी। नमाज के बाद खरीदारी भी की गई। बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया था। बाजार फेनी, टोपियां, इत्र और परिधानों की दुकानों में लोग खरीदारी करते नजर आए। केवल सदर बाजा रही नहीं बकरीद की खुशियां साझा करने लोग मॉल में भी निकले। शहर के विभिन्न मॉल में बकरीद की छुट्टी को लेकर काफी गहमागहमी थी। ईदगाह मैदान में नमाज के बाद सेल्फी लेने का दौर भी खूब चला, लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने में जुटे थे। ईद उल अजहा की मुबारक बाद के साथ नमाज के बाद गले मिलते हुए फोटो पोस्ट कर रहे थे।