विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: मंदिर के गेट पर 6 माह के मासूम को फेंक फरार हुआ शख्स, सिर में आई चोट; CCTV खंगाल रही पुलिस

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:30 AM (IST)

गुरुग्राम के विश्वकर्मा कॉलोनी में चुकन्नी माता मंदिर के गेट पर एक छह माह के बच्चे को लावारिस छोड़ दिया ...और पढ़ें

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस। AI जनरेटेड

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस। AI जनरेटेड

HighLights

  1. छह माह के बच्चे को गुरुग्राम मंदिर गेट पर छोड़ा गया।

  2. बच्चे के सिर में चोट लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर रही है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित चुकन्नी माता मंदिर के गेट पर गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक छह माह के बच्चे को फेंकने का मामला सामने आया है।

गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। बच्चे के सिर में चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-10ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बच्चे को मंदिर के गेट पर छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में मंदिर के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने के बाद लोगों को घटना का पता चला। इसके बाद बच्चे को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर की जा रही पूछताछ के आधार पर बच्चे को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चे की हालत के संबंध में अस्पताल से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रोडरेज में मां-बेटी की कार में मारी टक्कर, रॉड से हेडलाइट तोड़ी; 25 दिन बाद FIR