विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सस्ते दाम में मिलेंगी महंगी दवाइयां, गुरुग्राम के जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:13 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन हुआ है। यहां कैंसर, ट्यूमर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की महंगी दवाएं 50-70% कम कीमत पर मिलेंगी।

लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन करते (दाएं से) विधायक मुकेश शर्मा। साथ में मेयर राजरानी मल्होत्रा, एडीसी सोनू भट्ट, पीएमओ डॉ. नीना व अन्य। सौ. डीपीआरओ

लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन करते (दाएं से) विधायक मुकेश शर्मा। साथ में मेयर राजरानी मल्होत्रा, एडीसी सोनू भट्ट, पीएमओ डॉ. नीना व अन्य। सौ. डीपीआरओ

HighLights

  1. गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन हुआ।

  2. महंगी दवाएं 50-70% कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।

  3. कैंसर, हृदय रोग की दवाएं मिलेंगी, आर्थिक बोझ घटेगा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली महंगी कई दवाइयां अब मरीजों को बाजार के मुकाबले 50 से 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिल सकेंगी।

सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से अमृत फार्मेसी की शुरुआत हो गई। यहां कैंसर, ट्यूमर और हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध होंगी। लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में विधायक मुकेश शर्मा ने फार्मेसी का उद्घाटन किया।

इस दौरान मेयर राजरानी मल्होत्रा और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन रामअवतार गर्ग भी मौजूद रहे।

इलाज का आर्थिक बोझ होगा कम

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि अमृत फार्मेसी आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। यहां से कम कीमत पर दवाइयां मिलने से मरीजों और उनके परिजनों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा।

इस फार्मेसी का लाभ केवल अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के किसी भी हिस्से से लोग यहां दवाइयां खरीद सकेंगे।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में यमुनानगर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र बसवाना, पीएमओ डॉ. नीना गठवाल, डीएमएस डॉ. हिमानी और डॉ. मनीष राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

5 हजार से अधिक तरह के उत्पाद मिलेंगे

स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार अमृत फार्मेसी में पांच हजार से अधिक प्रकार के चिकित्सा उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें जीवनरक्षक दवाइयों के अलावा विभिन्न बीमारियों की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री शामिल होगी। इससे मरीजों को अलग-अलग मेडिकल स्टोर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।