गैस गोदाम में अजगर मिलने से मचा हड़कंप
धूमसपुर स्थित इंडियन गैस गोदाम में छुपे एक अजगर को देखकर हड़कंप मच गया। अजगर गैस गोदाम दीवार में छुप कर बैठ गया गया था। लोगों ने वाइल्ड लाइफ एसोसिएशन के प्रधान अनिल गंडास को सूचना दी उन्होंने अजगर को सुरक्षित निकाल कर अरावली की पहाड़ियों के बीच ले जाकर छोड़ा। अनिल गंडास ने बताया कि यह अजगर दस किलो वजन का था और नौ फुट उसकी लंबाई थी। कई दिनों से वहां के लोग अजगर देखे जाने की शिकायत कर रहे थे। जंगल से कई बार अजगर गांव की ओर आ जाते हैं।
जागरण संवाददाता, बादशाहपुर (गुरुग्राम): धूमसपुर स्थित इंडियन गैस गोदाम के अंदर अजगर देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। लोगों ने उसे बाहर निकालने कर प्रयास किया तो वह गोदाम के और अंदर घुस गया। जिसके बाद गोदाम के प्रबंधन ने वाइल्ड लाइफ एसोसिएशन के प्रधान अनिल गंडास को सूचना दी। वे टीम के साथ पहुंचे और अंदर से अजगर को सुरक्षित पकड़ उसे अरावली की पहाड़ी में छोड़ दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुई।
अनिल गंडास ने बताया कि यह अजगर दस किलो वजन का था और लंबाई नौ फुट थी। कई दिनों से यहां के लोग अजगर देखे जाने की शिकायत कर रहे थे। जंगल से कई बार अजगर गांव की ओर आ जाते हैं। उसे सुरक्षित पकड़ कर अरावली की पहाड़ियों में छोड़ दिया गया।
मानेसर में भी बीते रविवार देवीलाल में एक अजगर मिला था। पिछले महीने भी भोंडसी स्थित इंडियन ऑयल प्लांट में एक दस फुट का अजगर घुस गया था। पेड़ के सहारे करीब 12 किलो का अजगर प्लांट में घुसा जिससे वहां कार्यरत लोग डर गए थे।