विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में एअर इंडिया कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 27 Aug 2026 09:54 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसायटी में एअर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी के कर्मचारी की पत्नी कीर्तिमई मिश्रा ने फंदा ...और पढ़ें

गुरुग्राम में एयर इंडिया कर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड।

गुरुग्राम में एयर इंडिया कर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड।

HighLights

  1. गुरुग्राम में एअर इंडिया कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या।

  2. पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद उठाया यह कदम।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, पति से पूछताछ जारी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसायटी में एअर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला की नौ वर्षीय बेटी भी घर में थी। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान कीर्तिमई मिश्रा के रूप में हुई है। वह रियल एस्टेट कंपनी स्मार्ट वर्ल्ड में कार्यरत थीं। उनके पति युवराज शर्मा एअर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी में सेवाएं दे रहे हैं। दंपती मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं और गुरुग्राम में सोसायटी के फ्लैट में रह रहे थे।

स्वजन के मुताबिक, बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद कीर्तिमई दूसरे कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पति ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर पहुंचे। वहां कीर्तिमई फंदे पर लटकी मिलीं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

भाई को पहले ही बांध दी थी राखी

बताया गया कि महज तीन दिन पहले कीर्तिमई का भाई ओडिशा से गुरुग्राम आया था। राखी पर नहीं आ पाने की बात कहते हुए उसने पहले ही बहन से राखी बंधवाई थी। उस समय परिवार के मुताबिक सब कुछ सामान्य था। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतका के कार्यालय में काम करने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में खत्म होगी जलभराव की आफत, IIT गांधीनगर ने तैयार किया प्लान; सितंबर में आएगी सर्वे रिपोर्ट