दौलताबाद रोड के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
नगर निगम द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता हितेश कुमार जोन-1 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम और राजेंद्रा पार्क पुलिस की मौजूदगी में दौलताबाद रोड स्थित टोयोटा शोरुम के नजदीक अवैध रूप से बन रहे एक भवन पर कार्रवाई की गई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता हितेश कुमार जोन-1 क्षेत्र की इन्फोर्समेंट टीम और राजेंद्रा पार्क पुलिस की मौजूदगी में दौलताबाद रोड स्थित टोयोटा शोरूम के नजदीक अवैध रूप से बन रहे एक भवन पर कार्रवाई की गई। टीम ने जेसीबी की मदद से चार निर्माणाधीन भवनों को तोड़ा। इस क्षेत्र में 10 अन्य निर्माणों को सील कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी रही।
नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों, अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जोन वार अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है। निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पूर्व नगर निगम से बिल्डिग प्लान की स्वीकृति लेना जरूरी है।