घरों में ही हर्षोल्लास से मनेगी बकरीद
बकरीद का त्यौहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने की पाबंदी होने के कारण घरों में ही नमाज पढ़ कर बकरीद मनाई जाएगी। पुलिस ने मस्जिदों में लोगों के न पहुंचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अन्य स्थानों पर भी बकरीद के मौके पर भीड़ जमा ना हो इसके लिए भी पुलिस मुस्तैद है।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: बकरीद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने की पाबंदी होने के कारण लोग घरों में ही नमाज पढ़ कर बकरीद मनाएंगे। पुलिस ने मस्जिदों में लोगों के न पहुंचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अन्य स्थानों पर भी बकरीद के मौके पर भीड़ जमा ना हो इसके लिए भी पुलिस मुस्तैद है।
बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। बकरीद के दिन मुस्लिम परिवार नए कपड़े पहनकर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। इस बार कोविड-19 के चलते ईदगाह में नमाज पढ़ने पर पाबंदी है। इसलिए सभी मुस्लिम परिवार अपने घर पर ही नमाज अदा कर बकरीद को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। बकरीद मनाए जाने के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। बकरीद की खरीदारी के लिए बाजारों में कई दिन पहले चहल-पहल शुरू हो जाती है। इस बार कोविड-19 के चलते बाजारों में खरीदारी भी काफी कम रही। सभी अपने अपने घर में ही नमाज पढ़कर बकरीद मनाएंगे। अब माहौल ही ऐसा है तो माहौल के हिसाब से ही काम करना होता है। सुबह शीर खुरमा बनाने के बाद नमाज पढ़कर घर से ही दान आदि कर दिया जाएगा। सभी से यही अपील है कि अपने घर में रहकर ही सुरक्षित रहें।
-- फिरोजा खान मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर फिलहाल सरकार की तरफ से पाबंदी है। सुरक्षा के लिहाज से सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मस्जिद के अलावा अन्य स्थानों पर भी भीड़ भाड़ ना लगे। इसके लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
-- प्रीतपाल, एसीपी (क्राइम)