राजेंद्र ने जीते तीन पदक
पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 7 से 11 फरवरी तक खेली गई राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के हेडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने तीन पकद जीते।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 03:42 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 7 से 11 फरवरी तक खेली गई राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस के हेडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने तीन पदक जीते। प्लस 55 में खेलते हुए राजेंद्र ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किए। 300 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत व 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 4 हजार के करीब धावक शामिल हुए थे। हरियाणा पुलिस के इस जवान ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 100 से ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश व विभाग का नाम रोशन किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें