चार धावकों ने जीते आठ पदक
पंचकूला में 7 से 11 फरवरी तक खेली गई राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम गुरुग्राम के चार धावकों ने आठ पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 7 से 11 फरवरी तक खेली गई राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम के चार धावकों ने आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सोना यादव ने प्लस-45 में खेलते हुए तीन पदक जीते। उन्होंने 1500 व 5 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीते और 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अनीता ने प्लस-50 में खेलते हुए अनीता चहल ने हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। राजेश कुमार ने प्लस-45 आयु वर्ग में खेलते हुए 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक और दिनेश हुड्डा ने प्लस 35 आयु वर्ग में खेलते हुए 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य और 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।