गुरुग्राम से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे की विजय संकल्प रैली में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान गुरुग्राम से पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग भी मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान गुरुग्राम से पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग भी मौजूद रहे। रैली को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम से अधिक से अधिक लोगों को वहां ले जाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा पिछले कई दिनों से प्रयास किए जा रहे थे। रोहतक पहुंचे लोगों ने कहा कि यह रैली काफी सफल रही।
गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल के साथ भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विधायक ने बताया कि यह रैली पूरी तरह से सफल रही। गुरुग्राम से रोहतक रैली में पहुंचे रोहित बधवा ने कहा कि पीएम का भाषण लोगों में जोश भर देता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा की अगुवाई में काफी संख्या में यहां से लोग गए। भाजपा के जिला सचिव नवीन गोयल के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बसों व अन्य गाड़ियों से रोहतक पहुंचे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता 370 वाहनों में गए थे। इन दोनों नेताओं ने भी रोहतक की इस रैली को ऐतिहासिक बताया। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत व भाजपा नेता प्रवीण चंद्रा की अगुवाई में काफी संख्या में लोग रैली के लिए रवाना हुए।