मारुति कुंज सहकारी समिति के चुनाव में 35 उम्मीदवार मैदान में
संवाद सहयोगी बादशाहपुर दी मारुति कर्मचारी भवन निर्माण सहकारी समिति के चुनाव 1 जून को होंगे। इसके लिए आज नामांकन दाखिल किए गए। सात सदस्यों के चुनाव के लिए 6 महिलाओं सहित 35 लोगों ने फार्म भरे हैं। फार्म भरने वालों में तीन पूर्व प्रधान भी शामिल है।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: दी मारुति कर्मचारी भवन निर्माण सहकारी समिति के चुनाव 1 जून को होंगे। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। सात सदस्यों के चुनाव के लिए 6 महिलाओं सहित 35 लोगों ने फार्म भरे हैं। फार्म भरने वालों में तीन पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।
सहकारी समिति अधिनियम के मुताबिक इस सोसायटी में पहले 7 सदस्य चुने जाएंगे। उसके बाद ये चयनित सदस्य प्रधान का चुनाव करेंगे। 7 सदस्यों में 3 सीट सामान्य वर्ग, 2 सीट महिला वर्ग के लिए और एक-एक सीट पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग की 3 सीटों के लिए 15 लोगों ने फार्म भरे हैं, जबकि महिलाओं की 2 सीटों के लिए 6 महिलाएं मैदान में हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 6 लोगों ने फार्म भरे हैं। अनुसूचित जाति की सीट के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार फार्म भरने वालों में जवाहरलाल, रणधीर सिंह व एके शर्मा पहले भी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। यह तीनों ही इस बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने को मैदान में उतरे हैं। किस-किस ने भरे हैं फार्म
सामान्य वर्ग के लिए श्रवण कुमार, जवाहरलाल, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, जगदीश प्रसाद, संजय अवस्थी, अजीत सिंह, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, प्रवीण कुमार, एके शर्मा, महावीर मिश्रा, अजायब सिंह, विजय सागवान, शिव बहादुर ने फार्म भरे हैं।
महिला वर्ग के लिए उषा, राजपाल कौर, कल्पना यादव, शालिनी रावत, गीता रानी, मंजीत ने फार्म भरे हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए डालचंद रामस्वरूप महेंद्र कुमार अठवाल प्रेम प्रसाद सिंह रमेश चंद्र अजीत सिंह रोहतास व रामचंद्र ने फार्म भरे हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए सुरेंद्र कुमार विजय राठौर महेश सिंह महेंद्र सिंह बालूराम व नरेश कुमार ने फार्म भरे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप