नशे में हुड़दंग करने पर 21 युवक गिरफ्तार
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में 21 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों गिरफ्तारी बुधवार रात की गई। दो युवक तो इतना नशे में थे कि उन्हें कपड़ों तक को होश नहीं थी। पंद्रह युवक एमजी रोड व आसपास की जगहों से पकड़े गए।
जासं, गुरुग्राम : पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में 21 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी बुधवार रात की गई। दो युवक तो इतने नशे में थे कि उन्हें कपड़ों तक का होश नहीं थी। 15 युवक एमजी रोड व आसपास की जगहों से पकड़े गए। इसके अलावा पुलिस टीमों ने रात में वाहन जांच मुहिम चलाई। जांच के दौरान सबसे अधिक दो पहिया वाहनों को चेक किया गया। कुल 4789 वाहन चेक किए गए। इनमें से 814 वाहनों का चालान किया गया जबकि 132 वाहन कागजात नहीं होने पर पुलिस ने जब्त कर लिए। इस मुहिम में सभी जोन के एसीपी व थाना प्रभारी शामिल हुए। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने कहा समय-समय पर मुहिम चलाई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाना सर्वोपरि है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप