Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनेगा: राजनाथ

गांव भोंडसी के कप्तान जगमाल सिंह खेल मैदान में गुरुग्राम से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गुरुग्राम व मेवात से पहुंचे भाजपा नेताओं ने लोगों से जनसमर्थन मांगा। इस रैली में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले भोंडसी में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 07:14 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 07:14 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनेगा: राजनाथ
मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनेगा: राजनाथ

संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो साख बढ़ी है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है। पांच वर्ष में भाजपा ने एक सशक्त राष्ट्र बनाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनेगा। राजनाथ सिंह ने बुधवार को गांव भोंडसी स्थित कप्तान जगमाल सिंह खेल मैदान में भाजपा क गुड़गांव सीट से उम्मीदवार व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश तरक्की की राह पर है। कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाने का नारा देती थी, लेकिन असल में मोदी ने करोड़ों लोगों को सुविधाएं दी हैं। पुलवामा का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत का चरित्र रहा है कि पहले किसी पड़ोसी देश पर आक्रमण नहीं किया। लेकिन अगर किसी देश ने कायराना हरकत करने का प्रयास किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बुधवार को भोंडसी पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले यहां स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। उसके बाद सभास्थल पर कप्तान जगमाल सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। रैली में तीन घंटे देरी से पहुंचने पर लोगों से माफी भी मांगी।

राजनाथ ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के लिए आप सभी के बीच यहां दूसरी बार इसलिए आया हूं कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। जनता के लिए काम करने पर जोर देते हैं। उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा 1971 की लड़ाई में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करा देशहित के पक्ष में सराहनीय काम किया, जिसकी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने संसद में सराहना की। अब जब भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारती है तो तो कांग्रेस के नेता सबूत मांगते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा हरियाणा वीरों की धरती है। यहां के लोग राष्ट्रधर्म को मजबूत करने वालों का समर्थन करते हैं।

जनसभा को गृहमंत्री के अलावा राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह, राजस्थान से सांसद सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव विधायक उमेश अग्रवाल, विधायक तेजपाल तंवर, भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, आरती राव, जिला राजपूत सभा के प्रधान सतेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.