सीवेज ओवरफ्लो से बीमारियों की आशंका
सूरत नगर फेज टू की गलियों में सीवेज ओवरफ्लो से गंदे पानी का तालाब बन रहा है। गर्मी के मौसम में गंदा पानी पेयजल की लाइन में मिल गया तो लोग गंदे पेयजल के कारण होने वाली बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। सूरत नगर के लोग बदबू और गंदगी के बीच रहने को विवश है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम:
सूरत नगर फेज टू की गलियों में सीवेज ओवरफ्लो से गंदे पानी का तालाब बन रहा है। गर्मी के मौसम में गंदा पानी पेयजल की लाइन में मिल गया तो लोग गंदे पेयजल के कारण होने वाली बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। सूरत नगर के लोग बदबू और गंदगी के बीच रहने को विवश है। गंदे पानी के कारण कई त्वचा रोग हो रहे है।
सूरत नगर में रहने वाले केदार सिंह, रणवीर सिंह, प्रवीण कुमार, विजेंद्र, पप्पू, विजय मोहन, बब्लू, सतपाल, सरला, सुधीर, रमेश, किशन पाल और राजेंद्र का कहना है कि नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों को गंदगी के बीच गुजर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। मक्खी, मच्छरों के कारण जीना मुहाल है। सीवेज के मेनहोल में कई जगह ढक्कन नहीं है, जिसमें बच्चों के गिरने का भी भय बना रहता है।
सूरत नगर के निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप