निर्विरोध चुनी गई विपुल वर्ल्ड बी,सी,डी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए
सोहना रोड स्थित विपुल वर्ल्ड के बीसीडी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए का चुनाव निर्विरोध हो गया। चुनाव होने से पहले सोसायटी में कई लोगों के चुनाव लड़ने की चर्चा थी।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सोहना रोड स्थित विपुल वर्ल्ड के बी,सी,डी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए का चुनाव निर्विरोध हो गया। चुनाव होने से पहले सोसायटी में कई लोगों के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। नामांकन दाखिल करने के दिन एक ही पैनल के लोगों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी के रूप में कर्नल सेवानिवृत्त दिनेश सिंह व वार्ड नंबर 29 के निगम पार्षद कुलदीप यादव रहे।
विपुल वर्ल्ड के ब्लॉक की अलग आरडब्ल्यूए है। बी,सी,डी तीनों ब्लॉकों को मिलाकर एक आरडब्ल्यूए बनाई गई है। आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी में 11 सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया है। सभी का चुनाव निर्विरोध हो गया। अध्यक्ष पद के लिए युद्धवीर सिंह, उपाध्यक्ष जयवीर यादव, महासचिव सोबन साहू, सह सचिव आनंद सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल चुने गए। इसके अलावा संजय सपरा, संचित मैत्रा, दिनेश कुमार, भगवान सिंह बघेल, मनीष कुमार व धर्मेंद्र यादव कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप