विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने की दी जानकारी
कादरपुर रोड, बादशाहपुर स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्राचार्य शशि यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बेहतर होने पर ही हम भी स्वस्थ रह सकते हैं, ऐसे में पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : कादरपुर रोड, बादशाहपुर स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्राचार्य शशि यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बेहतर होने पर ही हम भी स्वस्थ रह सकते हैं, ऐसे में पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। पॉलीथिन के प्रयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। हमें पॉलीथिन की बजाय जूट के थैले इस्तेमाल करने चाहिए। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं इसलिए विद्यार्थियों के जागरूक होने पर ही देश का भविष्य भी बेहतर होगा। आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।