फ्लाईओवर को लेकर हस्ताक्षर अभियान जारी
सोहना चौक एवं डाकखाना चौक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान अभी भी जारी है। यह अभियान नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा के नेतृत्व चलाया जा रहा है। डीजी खान समुदाय सभा ( डेरेवाल बिरादारी) इस अभियान से जुड़ी हुई है। रमेश चुटानी, सतीश आहूजा, सुभाष गांधी, धर्मवीर बजाज, गणेश कुमार, नरेश चावला, राम लाल ग्रोवर व सुभाष नागपाल ने इस अभियान की सफलता को सराहा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: ओल्ड व न्यू रेलवे रोड स्थित सोहना चौक एवं डाकखाना चौक पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों ने फ्लाईओवर बनाने की मांग तेज कर दी है। अपनी मांग को लेकर शहर के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान जारी कर रखा है। मुहिम की अगुवाई पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा कर रहे हैं। डीजी खान समुदाय सभा (डेरेवाल बिरादारी) इस अभियान से जुड़ी हुई हैं। रमेश चुटानी, सतीश आहूजा, सुभाष गांधी, धर्मवीर बजाज, गणेश कुमार, नरेश चावला, राम लाल ग्रोवर व सुभाष नागपाल ने कहा पुराने गुरुग्राम की ट्रैफिक जाम की समस्या काफी पुरानी है। इसका समाधान तभी हो सकेगा जब दोनों रोड पर फ्लाईओवर बन जाएगा। इस प्रकार के अभियान से सरकार पर दबाव बनेगा। सुभाष गांधी ने कहा कि इस अभियान की बुलंद आवाज प्रदेश सरकार तक जरूर पहुंचेगी।