यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को आजीवन साहित्य साधना सम्मान
जासं, नया गुरुग्राम : यहां के पार्क व्यू 2 (सोहना रोड) में रह रहे साहित्यकार डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल

जासं, नया गुरुग्राम : यहां के पार्क व्यू 2 (सोहना रोड) में रह रहे साहित्यकार डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आजीवन साहित्य साधना सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा साहित्य अकादमी की तरफ से 17 मार्च को आयोजित किया गया था। डॉ. अग्रवाल को स्मृति चिह्न के साथ सात लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। मूल रूप से संभल यूपी निवासी डॉ. अग्रवाल को इससे पहले भी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश ¨हदी संस्थान से साहित्य भूषण, केंद्रीय ¨हदी निदेशालय से शिक्षा पुरस्कार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रथम पुरस्कार, विद्यासागर, विद्यावारिधि, रतन शर्मा बालसाहित्य पुरस्कार, उत्तर प्रदेश ¨हदी संस्थान का सूर पुरस्कार, समन्वय सहारनपुर द्वारा सारस्वत सम्मान, राष्ट्रधर्म गौरव सम्मान, राष्ट्रीय ¨हदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी लिखी रचनाओं पर शोध कार्य भी हो चुका है।
