ATS की बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम से धरे गए 14 बांग्लादेशी नागरिक; भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप
गुरुग्राम में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को ...और पढ़ें
-1794048456702_m.webp)
14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। जागरण
HighLights
14 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस गुरुग्राम ने कार्रवाई की।
सभी को मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजा गया, होगी वापसी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों व राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) गुरुग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। सभी को डिटेंशन सेंटर मानेसर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एटीएस वरुण सिंगला के नेतृत्व में की गई। सूचनाओं एवं गहन जांच-पड़ताल के आधार पर एटीएस गुरुग्राम, स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) नूंह, एसओजी रोहतक और एटीएस के अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
वहीं, जांच के दौरान हिरासत में लिए गए सभी 14 व्यक्तियों के पास से बांग्लादेश से संबंधित पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में इनके पास भारत में रहने के लिए वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की हुई पहचान
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान मो. लुतफोर रहमान, मोहम्मद राजू मियां, साकिब हुसैन, मोहम्मद तारेकुल इस्लाम, इलियास अली, मोहम्मद फेरुज इस्लाम, मो अनारुल हक, साकिब राणा, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद ज्वेल राणा, अनवर हुसैन, आरिफुल उर्फ अलाउद्दीन, मोहम्मद मसूद राणा और राजू आलम के रूप में हुई है।
ये सभी बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। एटीएस की टीम ने सभी को डिटेंशन सेंटर मानेसर भेज दिया है। इनके संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इनकी जानकारी गृह मंत्रालय और चंडीगढ़ को साझा की गई है। इन सभी लोगों से पूछताछ के बाद इन्हें बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।