अस्पताल में मिली एक्सरे सुविधा
संवाद सूत्र, रतिया : सरकार द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल में उपलब्ध करवाई नइ
संवाद सूत्र, रतिया : सरकार द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल में उपलब्ध करवाई नई एक्स-रे मशीन को इंजीनियरों द्वारा स्थापित किया गया। सिविल अस्पताल के निवर्तमान मुख्य
चिकित्सक एवं प्रवक्ता डा. विजय जैन ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी अर्से से रतिया के सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन की मांग की जा रही थी।
इसके लिए सिविल सर्जन डा. मुनीष बंसल ने सरकार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के पास प्रस्ताव भी भेजा था। प्रस्ताव के तहत स्पष्ट लिखा गया था कि रतिया का सिविल अस्पताल पंजाब सीमा से सटा होने के कारण जहां प्रतिदिन मरीजों की ओपीडी अत्यधिक है और इस अस्पताल में सभी सुविधाएं देना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त अस्पताल में करीब 25 वर्षो से जिला हिसार के एक अन्य सरकारी अस्पताल से पुरानी मशीन उतरवा कर यहां लगवाई गई थी। इसकी प्रतिदिन एक्स-रे की क्षमता भी बहुत कम थी। उन्होंने बताया कि पुरानी मशीन में एक्स-रे कम होने के कारण क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी होती है और इस परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन ने उपरोक्त मांग को प्रमुखता से विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजा था। डा. जैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशोंनुसार ही रतिया के सरकारी अस्पताल में नई आधुनिक एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई गई है।