कुश्ती दंगल में भूना के नरेश ने मारी बाजी
श्रीबालाजी युवा पार्टी सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दूसरा कुश्ती दंगल क
संवाद सूत्र, टोहाना: श्रीबालाजी युवा पार्टी सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दूसरा कुश्ती दंगल करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मानवाधिकार काऊंसिल के प्रदेशाध्क्ष कमलजीत सोनी ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम हरियाणा की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल उपस्थित हुई। अध्यक्षता सुशील गोयल व अजय गर्ग ने की। मुख्य अतिथि ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। वहीं खिलाड़ियों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सुनीता दुग्गल ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और खेल के प्रति जागरूक किया। जबकि नशे से दूर रहने की फायदे गिनाए। कुश्ती नरेश भूना व बजरंग फतेहाबाद के बीच हुई। जिसमें नरेश ने जीत हासिल की। सेवा मंडल प्रधान गुड्डू शर्मा व उपप्रधान रोशन ¨जदल ने आए अतिथियों का आभार जताया। वहीं विजेता पहलवानों को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद राजपाल सैनी, राकेश सैनी, सुरेश सेठी, अशोक गर्ग, पंकज, परमवीर अत्री, ललित शर्मा, निखिल ¨सगला, शिव गिल, शैंकी, डा. वाईएस बागड़, शिवधन नैन, गिगर कन्हड़ी, महेंद्र ¨सह फौजी, बंसी सैनी, महेंद्र घनघस, नरेश भीमेवाल, अनिल कोच फतेहाबाद, रामनिवास नैन आदि मौजूद थे।