Move to Jagran APP

कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं राज्यमंत्री कृ

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 10:40 PM (IST)
कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां
कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को बीघड़ रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक ली। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने की दिशा में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, शिशपाल कंबोज, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में समाज कल्याण एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए सरकार ने काम किया है। सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आमजन की उम्मीदों पर खरी उतरी है। ऐसे में प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर घर-घर जाकर सरकार की नीतियों व उपलब्धियों बारे बताएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर पकड़ को और अधिक मजबूत बनाएं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ संगठित रहने को भी कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, सरकार ने उन सभी को पूरा करने की कोशिश की है। जनता की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कृत संकल्प है। इनके अलावा कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, सिरसा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक शिशपाल कम्बोज, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, रमेश मेहता, चेयरमैन ¨रकूमान, दुर्गेश अरोड़ा आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.