विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजगार देकर समृद्धि का अद्भुत जज्बा, 300 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 Jan 2022 11:00 PM (IST)

सतभूषण गोयल टोहाना आधुनिक तकनीक पर आधारित कृषि यंत्रों की निर्माता विश्वकर्मा इंजीनियि

रोजगार देकर समृद्धि का अद्भुत जज्बा, 300 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार
रोजगार देकर समृद्धि का अद्भुत जज्बा, 300 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार

सतभूषण गोयल, टोहाना :

आधुनिक तकनीक पर आधारित कृषि यंत्रों की निर्माता विश्वकर्मा इंजीनियरिग व‌र्क्स आज 300 से भी अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर देश की उन्नति में अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है। 40 वर्ष पूर्व इस कार्य की शुरुआत संस्था के संस्थापक सरदार बंत सिंह पुन्नी ने वर्ष 1982 में अपने पिता स्वर्गीय सरदार कर्म सिंह पुन्नी के आशीर्वाद से की थी। उस समय उन्होंने केवल मात्र तीन कर्मचारियों के साथ एक छोटा सा उद्योग स्थापित कर किसानों के लिए टोका मशीन एवं थ्रैशर मशीन बनाने का काम शुरू किया था। जोकि उच्च गुणवत्ता व विश्वास के चलते आज कृषि उपकरणों के निर्माता के तौर हरियाणा में दूसरे नंबर पर अपना स्थान हासिल कर चुका है। जिसके चलते आज इस औद्योगिक संस्थान में तीन कर्मचारियों से बढ़कर 300 से ज्यादा को रोजगार प्राप्त हो रहा है। जिले की पहली फैक्ट्री बन गई। जिसमें इतने बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। खास बात यह है कि सभी कर्मचारियों को ईएसआइ व पीएफ का भी लाभ कंपनी के प्रबंधक दे रहे हैं। संस्थान के संस्थापक सरदार बंत सिंह पुन्नी भले ही आज 62 वर्ष के हो चुके है। वह आज भी किसानों के लिए अति आधुनिक तकनीक से कृषि उपकरण तैयार करवाकर उन्हें समर्पित कर रहे हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि आज विश्वकर्मा इंजीनियरिग व‌र्क्स में आधुनिक तकनीक से निर्मित कृषि उपकरण भारत के 10 राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित विदेश में अफ्रीका, नेपाल, पाक सहित पांच देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पुन्नी उद्योग में आधुनिक तकनीक से नवनिर्मित पुन्नी कंबाइन, पराली के निस्तारण के लिए तैयार की गई पुन्नी सुपर सीडर मशीन सहित थ्रैशर, सीड ड्रिल, हार्वेस्टर, रीपर, लेवलर, रोटावेटर, हैप्पी सीडर व रोटोवेटर आदि कृषि मशीनें नई-नई तकनीक के साथ तैयार कर रहा है। प्रबंध निदेशक दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि उनका उद्देश्य भारत देश के किसानों को आधुनिक तकनीक के द्वारा निर्मित कृषि उपकरण उपलब्ध करवाकर उन्हें स्मृद्ध बनाना है। इसलिए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए यह संस्थान समय-समय पर आधुनिक कृषि उपकरण तैयार कर किसानों को समर्पित करती आ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।