हरियाणा के फतेहाबाद की 83 कालोनियों में आज नहीं आएगा पानी, अब क्या है विकल्प? जानें कब तक बहाल होगी पेयजल आपूर्ति
फतेहाबाद के 27 वार्डों और 83 कालोनियों में बृहस्पतिवार को पेयजल किल्लत रहेगी, क्योंकि खैरातीखेड़ा रोड स्थित जल उपचार संयंत्र और जलघर में मरम्मत कार्य होगा।
-1795643285362_m.webp)
हरियाणा के फतेहाबाद की 83 कालोनियों में आज नहीं आएगा पानी। फाइल फोटो
HighLights
फतेहाबाद के 27 वार्डों, 83 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित।
खैरातीखेड़ा रोड जल उपचार संयंत्र में मरम्मत कार्य चलेगा।
जनस्वास्थ्य विभाग तीन बड़ी मोटरें बदलेगा, पंखों की जांच करेगा।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। शहरवासियों को बृहस्पतिवार को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शहर के 27 वार्डों की 83 कालोनियों में पूरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। खैरातीखेड़ा रोड स्थित जल उपचार संयंत्र और जलघर में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के करीब 30 कर्मचारी सुबह छह बजे से ही काम शुरू कर देंगे। विभाग की ओर से तीन बड़ी मोटरें बदली जाएंगी। इसके अलावा संयंत्र में लगे पंखों की जांच कर उन्हें दोबारा चालू किया जाएगा। खैरातीखेड़ा रोड पर बने जलघर में भी एक बड़ी मोटर लगाई जाएगी।
मरम्मत कार्य के चलते मुख्य जलघर में पानी नहीं पहुंच पाएगा, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। खैरातीखेड़ा रोड स्थित जल उपचार संयंत्र से शहर के मुख्य जलघर को पानी की आपूर्ति की जाती है। संयंत्र की मशीनरी के रखरखाव और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने मरम्मत कार्य निर्धारित किया है।
देरी से मैसेज दिया, आएगी परेशानी
शहर में लोगों के पास पानी स्टोरेज करने की व्यवस्था है। बुधवार शाम को ही यह मैसेज दिया गया। ऐसे में पूरे दिन पानी की किल्लत हो सकती है। पिछले साल जलघर में पेयजल लाइन व मोटर को बदलना था। जिसमें दो दिन लग गए थे। ऐसे में अगर सभी मोटर नहीं लगी तो शुक्रवार दोपहर तक ही पानी की सप्लाई हो सकती है। शहरवासियों से जनस्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि वो पानी की बचत करें ताकि समस्या आए।
खैरातीखेड़ा रोड स्थित जल उपचार संयंत्र से मुख्य जलघर को पानी की आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को यहां मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। सुबह छह बजे से काम शुरू करेंगे। तीन बड़ी मोटरें बदली जाएंगी और पंखों की जांच की जाएगी। ऐसे में शहरवासी पानी की बचत करें।
- बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।