ट्राले की टक्कर से तिपहिया चालक की मौत
ट्राले की टक्कर से तिपहिया चालक की मौत।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के गांव भापड़ौदा के नजदीक ट्राले की टक्कर से तिपहिया चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल भिजवाया। ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आसंडा निवासी सत्यवान तिपहिया वाहन चलाता था। वह रोजाना की तरह तिपहिया लेकर शु्क्रवार की रात गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव भापड़ोदा के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्राले के चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसके तिपहिया में जोरदार टक्कर दे मारी। इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद सत्यवान ट्राले के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। --छत से गिरकर युवक घायल
जाखौदा गांव में किराये के मकान में रहने वाला एक युवक छत से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम अजय है। वह नेपाल का मूल निवासी है और अपने साथियों के साथ जाखौदा में किराये पर रहता है। सेक्टर-17 स्थित कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था तभी नीचे आ गिरा।