विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में दादा के पीछे-पीछे माइनर तक पहुंचा तीन साल का बच्चा, पानी में डूबने से मौत

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM (IST)

फतेहाबाद के खाराखेड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तीन साल का मासूम इवान माइनर में डूब गया। वह ...और पढ़ें

फतेहाबाद में माइनर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत।

फतेहाबाद में माइनर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत।

HighLights

  1. तीन साल का मासूम इवान माइनर में डूबकर मरा।

  2. दादा के पीछे-पीछे घर से निकला था मासूम बच्चा।

  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी की ढाणी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम इवान की माइनर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपने दादा महेंद्र के पीछे-पीछे घर से निकल गया था। दादा को इसकी जानकारी नहीं थी।

कुछ देर बाद जब वह वापस घर पहुंचे और इवान वहां नहीं मिला तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। माइनर के पास बच्चे के पहुंचने की आशंका होने पर तलाश की गई तो वह पानी में बेसुध हालत में मिला। अस्पताल में लेकर गए तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार महेंद्र किसी काम से ढाणी से बाहर गए थे। ढाणी के पास से सारंगपुर माइनर गुजरती है। ऐसे में माइनर के ऊपर खंभा डाल रखा है ताकि इधर से उधर जा सके। महेंद्र माइनर को पार कर आगे चले गए।

इसी दौरान उनका तीन वर्षीय पोता इवान भी उनके पीछे निकल पड़ा। बच्चा किस समय माइनर के पास पहुंचा और पानी में कैसे गिरा, इसका पता नहीं चल सका। आसपास मौजूद लोगों को भी हादसे की जानकारी तत्काल नहीं हुई। कुछ देर बाद महेंद्र वापस घर पहुंचे तो स्वजन ने इवान के बारे में पूछा।

जब बच्चा घर पर नहीं मिला तो आसपास तलाश की गई। तलाश के दौरान जलघर की तरफ जाने वाले खाले के पास इवान पानी में बेसुध हालत में मिला। स्वजन उसे तुरंत उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में महिला की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे नाले में फेंका अर्धनग्न शव