Move to Jagran APP

गोहाना में जनता रखेगी प्रदेश के सम्मान बहाली की नींव: दौलतपुरिया

स्व. देवीलाल के जयंती समारोह पर 25 सितंबर को गोहाना में होने

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:02 PM (IST)
गोहाना में जनता रखेगी प्रदेश के सम्मान बहाली की नींव: दौलतपुरिया
गोहाना में जनता रखेगी प्रदेश के सम्मान बहाली की नींव: दौलतपुरिया

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : स्व. देवीलाल के जयंती समारोह पर 25 सितंबर को गोहाना में होने वाले सम्मान दिवस रैली को लेकर जारी जनसंपर्क मुहिम के तहत इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया गठबंधन पदाधिकारियों, नेताओं संग गांव-गांव पहुंचने लगे हैं। गोहाना में 25 सितंबर को होने वाले जयंती समारोह बाबत जारी जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक व गठबंधन पदाधिकारियों ने गांव एमपी रोही, बिसला, चौबारा, मोची, खजूरी जाटी, गोरखपुर आदि में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। ग्रामीण सभाओं को राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया, मोलूराम रूहलानियां, विद्या रत्ति, सरोज सांगा, इनेलो जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, देवीलाल गोदारा, इनेलो हलकाध्यक्ष भरत ¨सह परिहार, बसपा हलका प्रभारी अमर ¨सह, सरपंच अमरपाल तामसपुरा, एडवोकेट राजेश शर्मा, सुमनलता सिवाच आदि ने भी मुख्य रूप से संबोधित किया। विधायक बलवान दौलतपुरिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा के अंदर 60 प्रतिशत की जनसंख्या गांव में रहती है। हरियाणा निर्माण के बाद हरियाणा को देश के चु¨नदा राज्यों में शुमार करवाने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल ने हमेशा गांव का रूख किया था। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण मांझू, भागाराम बिश्नोई, अनिल नहला, राम¨सह फौजी भोडा, राजबीर सांई सहित इनेलो-बसपा गठबंधन के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.