युवा शहीद मदन लाल ढींगड़ा के जीवन से ले प्रेरणा: सोनू कुक्कड़
आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा शहीद मदन लाल ढींगड़ा की शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिटी के विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुक्कड़ ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से की। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने शहीद मदनलाल ढींगड़ा को पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
फतेहाबाद, विज्ञप्ति : आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा शहीद मदन लाल ढींगड़ा की शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिटी के विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुक्कड़ ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से की। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने शहीद मदनलाल ढींगड़ा को पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर शहीद मदन लाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सोनू कुक्कड़ ने कहा कि शहीद मदनलाल ढींगड़ा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देकर ना केवल पंजाबी समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा महान देशभक्त, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी थे। देश के युवाओं को मदन लाल ढींगड़ा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित में अपनी सकारात्मक ऊर्जा को लगाना चाहिए। उन्होंने शहीद मदन लाल ढींगड़ा देश की आजादी के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और अपने मार्ग से कभी भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ढींगड़ा की शहादत से भारत को नवजीवन मिला। शहीद किसी जाति विशेष या समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं को शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहिब दयाल वधवा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन रूखाया, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक बाघला, उपप्रधान चंद्र मेहता, उपप्रधान दीवान चंद नागपाल, सचिव नरेश सुखीजा, कोषाध्यक्ष सुभाष मेंहदीरत्ता के अलावा दिनेश नागपाल, राजेंद्र कुमार, पवन रूखाया, महेश वधवा, मा. हरिद्र कुमार, घनश्याम चावला, सुभाष चराईपोत्रा, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रशासन से मदन लाल ढींगड़ा चौक पर शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।