Move to Jagran APP

दहेज में मांगी स्विफ्ट डिजायर कार, पति सहित पांच पर केस दर्ज

भूना कस्बे के नेहरू पार्क क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 06:15 AM (IST)
दहेज में मांगी स्विफ्ट डिजायर कार, पति सहित पांच पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, भूना :कस्बे के नेहरू पार्क क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के प्रताड़ित किए जाने का मामला पुलिस में आया है। पीड़िता ने भूना पुलिस में शिकायत देकर पांच सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास-ससुर, देवर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व में उकलाना व हाल आबाद नेहरू पार्क भूना निवासी पायल बंसल ने बताया कि उसका विवाह 25 फरवरी 2020 को भूना के नेहरू पार्क मुहल्ला निवासी रामफल सिगला के बेटे मोहित सिगला से हुआ था। जबकि मोहित सिगला की बहन नीलम का विवाह पायल के भाई सुधीर से हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पायल को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जिस पर 25 जनवरी 2021 को पायल ने भूना पुलिस में शिकायत भी दी थी। लेकिन महिला पुलिस कर्मचारी के समक्ष ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी गलती कबूल करके भविष्य में प्रताड़ना बंद करने की बात कबूल की थी। जिसके बाद 4 फरवरी 2021 को मोहित अपनी पत्नी पायल को वापिस भूना ले आया। लेकिन 15 दिन के बाद पुन: ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाएं शुरू हो गई। ससुराल पक्ष के लोग ने एक लाख 60 हजार रुपये नकद व स्विफ्ट डिजायर कार की डिमांड शुरू कर दी। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता ने लगाया ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालजनों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। विवाहिता ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहित ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसका विवाह शहर के साथ लगते गांव में एक व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालजन उसे प्रताड़ित और मारपीट करते रहे। जिससे तंग आकर अब वह अपने मायके आ गई है। उसने बताया कि बीते दिनों वह अपना सामान लेने ससुराल गई तो वहां उसके ससुरालजनों ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला थाना प्रभारी कविता रानी ने बताया कि इस मामले में आरोपितों पर केस दर्ज किया है। वे मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.