विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाखल स्टाफ नर्स भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, इंद्रजीत कौर की नियुक्ति बरकरार

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स भर्ती विवाद पर फैसला सुनाया है। न्यायालय ने बबली रानी ...और पढ़ें

जाखल स्टाफ नर्स भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर। फाइल फोटो

जाखल स्टाफ नर्स भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने जाखल स्टाफ नर्स भर्ती विवाद सुलझाया।

  2. बबली रानी की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी गई।

  3. इंद्रजीत कौर की स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति बरकरार।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अनुसूचित जाति श्रेणी के स्टाफ नर्स पद की भर्ती का विवाद सुप्रीम कोर्ट में समाप्त हो गया।

न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने बबली रानी की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 27 जुलाई 2026 के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किया।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसाइटी की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2020 थी। स्थानीय क्षेत्र वेटेज के लिए तहसीलदार का अधिकतम छह माह पुराना निवास प्रमाण पत्र जरूरी था।

इंद्रजीत कौर का प्रमाण पत्र 5 अगस्त 2020 को जारी हुआ था। उन्हें 52.4 अंक मिले। बबली रानी के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विधायक से संबंधित प्रमाण पत्र दो सितंबर 2020 के थे, यानी आवेदन की अंतिम तिथि और मेरिट सूची जारी होने के बाद के।

अदालत ने उन्हें पात्रता के लिए स्वीकार नहीं किया। स्थानीय क्षेत्र के 15 अंक हटाकर जिला निवास के 10 अंक जोड़ने पर बबली रानी के 47.6 अंक बने। जिला न्यायालय ने उनकी अपील खारिज की थी। स्वास्थ्य विभाग इंद्रजीत कौर को नियुक्ति दे चुका है। निचली अदालत में उनकी ओर से एडवोकेट राजबीर सिंह ने पैरवी की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।