यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में दाखिला
जागरण संवाददाता फतेहबाद प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों क

जागरण संवाददाता, फतेहबाद :
प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) स्कीम शुरू की है।
सरकारी स्कूल के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। जिले में 14 प्राइवेट स्कूलों ने इस योजना के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए अप्लाई किया है। इस योजना के तहत इन स्कूलों में करीब 1042 विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक आवेदन करना होगा। इस शेड्यूल को बदला भी जा सकता है, लेकिन अभी तक यहीं फाइनल लिस्ट है। ऐसे में अगर उसके बाद कोई विद्यार्थी आवेदन करता है तो उसका मान्य नहीं होगा। 134ए की तरह है यह योजना है। ऐसे में विद्यार्थियों के अभिभावकों को आनलाइन ही आवेदन करना होगा। उसके बाद लिस्ट जारी होगी और बाद में परीक्षा होगी।
-------------------------------------
प्राइवेट स्कूलों को ये मिलेगी फीस
कक्षा - फीस
दूसरी से पांचवीं : 700
छठी से आठवीं : 900
नौवीं से 12वीं : 1100 चिराग स्कीम के लिए जरूरी हिदायतें
-सफल छात्र का पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल लीविग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य है।
-दाखिले के लिए बच्चे की फैमिली आईडी-परिवार पहचान पत्र का होना जरूरी है।
-जिनके द्वारा फार्म-6 में अपने विद्यालय की फीस राशि पोर्टल पर दर्शायी गई होगी।
- जिन स्कूलों में तय सीटों से ज्यादा आवेदन आते है। उनके लाटरी ड्रा 11 जुलाई को अभिभावकों के सामने निकाले जाएं।
- दाखिला अवधि में डीईओ, डीईईओ संबंधित स्कूलों में विभागीय मनोनित सदस्य नियुक्त होंगे। इन नियमों के तहत होगा दखिला
इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में उन विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा जोकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से है। जिनके अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रुपये एवं इससे कम होगी। आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। यह योजना सिर्फ राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए है। यह योजना कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए है। दूसरे खंड के स्कूल में नहीं कर सकते हैं आवेदन
चिराग स्कीम के तहत छात्र दाखिले के लिए केवल उसके वर्तमान खंड, जिसमें वह पढ़ रहा है। उसी खंड के मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे। खंड में वह एक से अधिक विद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकता हैं इन स्कूलों में इतनी हैं सीटें
-शांति निकेतन माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूमंडी : 55
-गोल्डन वैली स्कूल भट्टूकलां : 96
-टैगोर पब्लिक स्कूल सनियाना : 44
-आदर्श भारती इंटरनेशल स्कूल भूना : 36
-आर्य हैप्पी स्कूल भूना : 33
-शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद : 75
-गुरु जम्भेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां : 50
-पिक सिटी स्कूल बिसला : 225
-श्री बाला जी विद्या मंदिर : 253
-कोहिनूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 25
-मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 28
-सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल : 18
-विकास हाई स्कूल : 72
-बाल विद्या मंदिर स्कूल : 32
कुल : 1042 आर्थिक रूप से जो कमजोर विद्यार्थी है उन्हें ही दाखिला मिलेगा। जिले के 14 प्राइवेट स्कूलों ने अप्लाई किया है। ऐसे में 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। उसके बाद ड्रा निकाला जाएगा और परीक्षा के बाद दाखिला मिलेगा।
दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।