Move to Jagran APP

नोटबंदी से अर्थव्यवस्था हुई तहस-नहस : सैलजा

संवाद सहयोगी टोहाना भाजपा शासनकाल में देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। जिसमें ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 10:32 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:16 AM (IST)
नोटबंदी से अर्थव्यवस्था हुई तहस-नहस : सैलजा
नोटबंदी से अर्थव्यवस्था हुई तहस-नहस : सैलजा

संवाद सहयोगी, टोहाना : भाजपा शासनकाल में देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। जिसमें हरियाणा प्रदेश भी अलग नहीं है। यह बात कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोमवार को पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों से खुश नहीं है जिससे हरियाणा में सरकार की विफलता नजर आ रही है। सरकार द्वारा की गई नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। जिसके चलते सरकार के काबू में कुछ नहीं रहा है। आर्थिक मंदी के चलते प्रत्येक वर्ग आज परेशानी के दौर से गुजर रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा 75 पार का नारा देकर 40 पर अटक गई। जिनका परस्पर विरोध था उनके सहारे पर ही सरकार बनाई। लेकिन आपसी मतभेद के चलते कोई फैसले नहीं ले पा रही। आज स्वयं के विधायक पर्दाफाश कर रहे हैं। भाजपा लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांट रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नीचे से लेकर ऊपर तक संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं सदस्यता अभियान की भी कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बेशक नतीजे कांग्रेस पार्टी के हक में निराशजनक रहे लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा है। वहीं कांग्रेस 31 पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। केजरीवाल ने केवल दिल्ली में प्रोपगंडा ही किया है जबकि इतना काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कभी गौतम, कभी कुंडू तो कभी स्वतंत्र विधायक द्वारा आपस में जारी आरोप-प्रत्यारोप आदि के ड्रामे के चलते भाजपा सरकार अपने ही बोझ में गिरेगी। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह, पार्षद अशोक गर्ग, रामकुमार सैनी, गेजू सैनी, संजय सपरा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.