Move to Jagran APP

रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विभाग में 720 प्राइवेट

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म
रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विभाग में 720 प्राइवेट बसें ठेके पर लेने, एस्मा हटाने और कर्मचारियों पर दर्ज किए गए मुकदमें रद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शुरू की गई 24 घंटे की भूख हड़ताल का शुक्रवार को समापन किया गया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान मुंशीराम कंबोज, महासचिव सुभाष चौहान व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप ¨सह भड़ोलांवाली ने हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में प्रधान मनोज कुंडू, सूरजभान चोपड़ा, रिछपाल सोनी, रामदिया, शिव कुमार, बजरंग, मनजीत ¨सह, राजेश सेलवाल, रोशन दहिया प्रधान टोहाना, चन्द्रभान टोहाना, विरेन्द्र राठी टोहाना शामिल थे। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान कृष्णा पूनिया ने भी समर्थन दिया और धरनास्थल पर पहुंचकर सरकार से कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन एशिया की सबसे सस्ती, सरल व सुरक्षित परिवहन सेवा है जिसे सरकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कौड़ियों के भाव बेचना चाहती है। रोडवेज की संयुक्त संघर्ष समिति को हरियाण कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का पुरजोर समर्थन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.