Move to Jagran APP

Haryana: PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद बोले राज्यसभा सांसद बराला देश में आधारभूत ढांचागत विकास हुआ मजबूत

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Rajya Sabha MP Subhash Barala) ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बात कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचागत विकास मजबूत हुआ।बराला बोले कि लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था और विश्वास है। सरकार ने धारा 370 को हटा दिया।

By Vinod Kumar Edited By: Monu Kumar JhaPublished: Sun, 25 Feb 2024 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:18 PM (IST)
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचागत विकास सुदृढ़ हुआ : सांसद सुभाष बराला।

संवाद सूत्र, जाखल। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Rajya Sabha MP Subhash Barala) ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने अनेक फैसले लिए। रविवार को जाखल मंडी में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात (Mann Ki Baat) के 110वें एपिसोड को सुना।

loksabha election banner

नारी शक्तियों का हुआ विकास-सुभाष बराला

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।

भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचागत विकास सुदृढ़ हुआ है। रेल-सडक़ तंत्र की मजबूती पूरे देश में विकास का आधार बन रही है।

यह भी पढ़ें: Jhajjar News: 27 फरवरी को क्लर्क अपने इस मुद्दे को लेकर उतरेंगे सड़कों पर, करेंगे कार्यालयों का घेराव

 लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था-बराला

उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, सडक़, बिजली, पानी, किसान कल्याण, रक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य क्षेत्रों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था है।

2047 तक भारत आत्मनिर्भर होगा और बनेगा विश्व गुरु- सांसद

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर होगा और विश्व गुरु बनेगा। आज भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। सरकार ने धारा 370 को हटाया इसमें सबका सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पार्टी को हर पोलिंग बूथ पर 370 वोट ज्यादा मिलेंगे।

फिर से तीसरी बार भाजपा 370 और एनडीए 400 सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले लगभग दस वर्षों में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं हैं, जिससे विकास पटल पर देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: फरवरी का महीना इन फसलों के लिए खास है जरूरी, ज्यादा से ज्यादा दें ध्यान और कमाएं मुनाफा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.