यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
कनाडा के बीसी ओलंपिक स्टेडियम वेंकूवर में हुई

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: हाल ही में कनाडा के बीसी ओलंपिक स्टेडियम वेंकूवर में हुई कनाडा ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय कराटे टीम का नेतृत्व कर रहे फतेहाबाद निवासी राहुल ने पुरुष श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। कनाडा राष्ट्रीय फेडरेशन व ब्रिटिश कोलंबिया खेल एवं विकास संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 70 देशों के 678 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राहुल ने पहले राऊंड में कनाडा को हराया और लगातार कई मुकाबले जीतते हुए सेमिफाइनल में पाकिस्तान के सईद इकबाल को मात दी। फाइनल में अमेरिका के रॉड रोन को हराकर पदक जीता। गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्ष 2017 में वे यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उनके कोच रजरीश चौधरी व क्षेत्रवासियों ने भी राहुल को जीत पर बधाई दी। राहुल ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अब टोकयो ओलंपिक्स में पदक जीतना होगा।