Move to Jagran APP

किसानों व हड़ताल के कारण रोडवेज की सेवाओं पर पड़ा असर, लोग बसों का करते रहे इंतजार

जागरण संवाददाता फतेहाबाद किसानों के प्रदर्शन के कारण अगर सबसे अधिक असर पड़ा है वो

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:16 AM (IST)
किसानों व हड़ताल के कारण रोडवेज की सेवाओं पर पड़ा असर, लोग बसों का करते रहे इंतजार
किसानों व हड़ताल के कारण रोडवेज की सेवाओं पर पड़ा असर, लोग बसों का करते रहे इंतजार

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

किसानों के प्रदर्शन के कारण अगर सबसे अधिक असर पड़ा है वो परिवहन सेवाएं है। रोडवेज की बसों को सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया। सुबह से ही दिल्ली व अन्य जगह जाने वाली सेवाओं को बंद कर दिया गया। पंजाब की तरफ जाने वाली बसों को पहले ही बंद किया हुआ था। जिले में बेशक धारा 144 लागू रही। लेकिन कर्मचारी यूनियन के सदस्य रोष प्रदर्शन करते रहे।

गांव खाराखेड़ी व भोड़ा होश्नाक में किसानों द्वारा जाम लगाने के कारण यह रूट बंद रहा। हिसार-डबवाली फोरलेन होने के कारण सबसे अधिक वाहन यहीं से गुजरते हैं। रोडवेज विभाग ने सुरक्षा को देखते दोपहर 12 बजे तक सभी बसों को बंद कर दिया। जिससे बस स्टैंड में लोगों की भीड़ बढ़ गई। वही खाराखेड़ी के पास से एक लिक रोड निकल रहा है जिसके सहारे हिसार अनेक लोग पहुंच रहे थे। यात्रियों की संख्या हिसार जाने वालों की अधिक थी। ऐसे में रोडवेज विभाग ने हिसार जाने के लिए बसों को दोपहर 1 बजे शुरू कर दिया। वही सिरसा व अन्य गांवों में बसें जा रहा थी। रोडवेज विभाग में करीब 2 बजे बसों का संचालन सही हो पाया। इसके अलावा पंजाब की सेवाएं बंद थी। ये बोले यात्री

बस स्टैंड पर आए यात्री रमेश कुमार, सुरेश, सुरजीत सिंह, रेखा व सुमन ने बताया कि उन्हें हिसार जाना था। इसलिए सुबह 7 बजे बस स्टैंड पर आ गए थे। लेकिन बस न मिलने के कारण परेशानी हुई। वही निजी वाहन भी नहीं चल रहे। उन्होंने बताया कि पहले किसी तरह की सूचना नहीं दी गई कि हड़ताल के कारण बसें नहीं चलेगी। दिनभर यात्री बसों के इंतजार में घूमते रहे। हड़ताल के कारण शहरों में नहीं हुई सफाई

हड़ताल का सबसे बड़ा असर सफाई पर पड़ा। नगरपरिषद व नगरपालिका के कर्मचारी हड़ताल पर रहने के कारण सफाई नहीं हुई। इस कारण फतेहाबाद शहर आदि में कूड़ा जमा हो गया। नगरपरिषद ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। कर्मचारियों ने कहा कि वो यूनियन के साथ ऐसे में काम नहीं करेंगे। वही जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। लेकिन इनकी हड़ताल का असर देखने को नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.