Move to Jagran APP

भूनावासियों के लिए जी का जंजाल बनी प्रॉपर्टी आइडी

नगर पालिका के दायरे में बंद पड़ी जमीनों व प्लाटों की रजिस्ट्रियों पर लगा ग्रहण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रोपर्टी आइडी में पाई जा रही खामियों के कारण जल्दी से रजिस्ट्रियां नहीं हो सकती।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:40 AM (IST)
भूनावासियों के लिए जी का जंजाल बनी प्रॉपर्टी आइडी
भूनावासियों के लिए जी का जंजाल बनी प्रॉपर्टी आइडी

अजय महता, भूना :

loksabha election banner

नगर पालिका के दायरे में बंद पड़ी जमीनों व प्लाटों की रजिस्ट्रियों पर लगा ग्रहण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रोपर्टी आइडी में पाई जा रही खामियों के कारण जल्दी से रजिस्ट्रियां नहीं हो सकती। सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाकर लोग तंग हो चुके हैं। लोगों को बैंक से लोन आदि लेने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है तो सरकारी फरमान भी लोगों के गले की फांस बन सकता है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोगों में काफी रोष है।

करीब दो वर्ष पूर्व सरकार के निर्देशानुसार भूना नगर पालिका क्षेत्र में प्रोपर्टी का सेटेलाइट सर्वे किया गया था। सर्वे करने वाली टीम ने लोगों के घर-घर जाकर प्रोपर्टी से संबंधित कागजात, मोबाइल नंबर, लोकेशन सहित प्रोपर्टी के साइज व फोटो किए थे। उस समय सर्वे करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही अब भारी पड़ती नजर आ रही है। क्योंकि जानकारों के अनुसार 90 फीसदी तक यह सर्वे ही गलत है। किसी व्यक्ति की कालोनी सही नही आ रही तो किसी भी प्रोपर्टी किसी अन्य के नाम दिखाई जा रही है। वहीं किसी का मोबाइल नंबर गलत है सहित अनेक गलतियां हैं।

क्यों जरूरी है प्रोपर्टी आइडी :

प्रोपर्टी आइडी की फीस भरने के बाद आपको नगर पालिका से एक प्रमाण पत्र मिलता है, जिसके बाद आप बैंक से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपनी प्रोपर्टी बेचना चाहते हैं तो प्रोपर्टी आइडी जरूरी है। लोगों को क्यों हुई दिक्कत :

कुछ समय पहले ही हरियाणा सरकार ने जमीन की रजिस्ट्रियां शुरू की हैं। तो लोगों ने भी रजिस्ट्रियां करवानी शुरू की। रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रोपर्टी आईडी मांगी गई तो लोग नगर पालिका कार्यालय की तरफ दौड़े। वहां उसे उन्हें ऑन लाइन नक्शा देखने के लिए कहा गया। तो गलतियों का पता लगा। अब सरकार ने 4 मार्च का अंतिम समय दिया है, जिसकी प्रोपर्टी आईडी गलत है, वे ठीक करवा सकता है। थोड़ा समय मिलने पर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों की सांस फूले हुए हैं।

कैसे करवाएं आइडी ठीक

जब इस बारे में नगर पालिका के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि पहले प्रोपर्टी आईडी की साइट पर जाकर अपनी प्रोपर्टी की जांच करें। फोटो चैक करें। अगर कोई गलती होती है तो वहीं पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा दें। उसके बाद कार्यालय में आकर प्रोपर्टी की रजिस्ट्री, जमाबंदी, साइड प्लान, आईडी, फैमिली आईडी सहित एक प्रार्थना पत्र नगर पालिका कार्यालय में जमा करवाकर ऑनलाइन करवा दें। उनकी समस्या दूर हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.