विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के ध्यानार्थ: पुजारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

By JagranEdited By:
Published: Wed, 04 Nov 2020 06:40 AM (GMT+05:30)

पुजारी के साथ मारपीट वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के ध्यानार्थ: पुजारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के ध्यानार्थ: पुजारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पुजारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

फोटो : 08 -अभी तक किसी भी पक्ष ने नहीं दी है शिकायत

संवाद सूत्र, भट्टूकलां : गांव ढाबीकलां में एक मंदिर में रहने वाले पुजारी के साथ मारपीट के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो के मुताबिक मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव बीरो निवासी 26 वर्षीय कैलाश शर्मा करीब दो वर्ष पहले भट्टूकलां में अपने चचरे भाई रामजी के साथ रहने लगा। छह माह बाद वह गांव ढाबीकलां के मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्य करने लगा। सोमवार को कुछ युवकों ने पुजारी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने क्रिकेट बैट से ताबड़़तोड़ हमला कर पूजारी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुजारी का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुजारी के स्वजनों को दी। सूचना मिलने पर पुजारी का चचेरा भाई व पिता चरणदास उसे अपने साथ मध्यप्रदेश अपने गांव ले गए। पुजारी के स्वजनों ने इस घटना की वीडियो देखी तो वे घबरा गए। यहां इलाज करवाने के बजाय अपने गांव में इलाज करवाने के लिए उसे यहां से ले गए। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मथूरा के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घायल के पिता चरणदास ने बताया कि उसके लड़के की पिटाई करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्यवाही करवाना चाहते हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वे इसकी शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस बारे में थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मारपीट की वीडियो वायरल होने के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।